हरियाणा में सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद

चंडीगढ़। कोरोना महामारी के चलते हरियाणा में सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। यह फैसला हरियाणा सरकार ने लिया है। सरकार के आदेश के बारे में कहा गया कि, प्रदेश में सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ-साथ प्रशिक्षु प्रशिक्षण संस्थानों को भी भौतिक कौशल प्रशिक्षण ( फिजिकल स्किल ट्रेनिंग) के लिए 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी।

Haryana: All government and private industrial training institutes will remain closed till April 30

कर्मचारियों को संस्थान आना होगा
उन्‍होंने बताया कि यह निर्णय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के चलते लिया गया है। हालांकि, इस अवधि के दौरान सभी कर्मचारियों को सभी कार्य दिवसों को संस्थान आना होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं को ट्रेडवाइज व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ई-लर्निंग बाकायदा जारी रहेगी और इसकी संबंधित संस्थान के मुखिया द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी।

Haryana: All government and private industrial training institutes will remain closed till April 30

इससे पहले यह निर्णय भी लिया गया
इससे पहले कोरोना के कारण राज्‍य में स्‍कूल भी बंद किए गए थे। कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की 30 अप्रैल तक छुट्टियां कर दी गई हैं। इस सम्बंध में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से कहा गया कि, यह फैसला सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा। यह भी कहा गया कि, ऐसे समय में सभी अध्यापक पूर्व की भांति स्कूलों में आते रहेंगे, ताकि परीक्षा परिणाम तैयार कर 30 अप्रैल को जारी किया जा सके और 1 मई से नया शैक्षणिक सत्र 2021-22 प्रारम्भ किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+