हरियाणा में मिल रहे रोज गुजरात से ज्यादा कोरोना मरीज, सक्रिय मामले अब 99 हजार, रिकवरी रेट बढ़ी
चंडीगढ़। भाजपा शासित प्रदेश गुजरात से हरियाणा काफी छोटा है, लेकिन कोरोना के मामले हरियाणा में वहां से ज्यादा सामने आ रहे हैं। विगत 24 घंटों की बात की जाए तो स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि, 10,608 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, गुजरात में इस दौरान 9,995 नए मामले दर्ज किए गए। हरियाणा में जहां 14,577 लोगों की कोविड-रिकवरी हुई, वहीं गुजरात में 15,365 की रिकवरी हुई। इसके अलावा हरियाणा में बीते रोज 164 मौतें दर्ज़ की गईं, तो गुजरात में 104 मौतें दर्ज़ की गईं।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में आज बताया गया कि, प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 6,75,636 हो गए हैं और कुल रिकवरी 5,70,227 हुई हैं। मृत्यु के आंकड़े 6402 पहुंच गए हैं और सक्रिय मामले 99,007 हैं। सक्रिय मामले 1 लाख से ज्यादा हो गए थे, जो कि अब घटे हैं। यही वजह है कि रिकवरी रेट 84.4% हो गया है, जो कि पहले कम था। कोविड एक्टिव रेटियो 14.7% है और फैटिलिटी रेट 0.9% है।
सरकार का कहना है कि, हरियाणा में कोरोना वैक्सीन की अब तक 47 लाख से ज्यादा डोज लोगों को दी जा चुकी हैं और 14 मई तक 81,82,327 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज गुड़गांव और फरीदाबाद में मिले हैं।
गुजरात की बात की जाए तो वहां कोरोना के कुल मामले 7,35,348 हो गए हैं और कुल रिकवरी 6,09,031 हुई हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों में मृत्यु 8,944 और सक्रिय मामले 1,17,373 बताए गए हैं।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications