Haryana Election 2024: हरियाणा में दशहरे से पहले चुनावी 'महाभारत', BJP-कांग्रेस में किसने की तगड़ी तैयारी?
Harayana BJP Congress News: हरियाणा में चुनावी बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतदान। मतलब दशहरे से पहले हरियाणा में चुनावी महाभारत होगी।
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। पूर्ण बहुमत का जादुई आंकड़ा 46 सीटों का है। हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस से लेकर जेजेपी व आईएनएलडी तक ने चुनावी बिछात बिछा दी। पार्टियां उम्मीदवार फाइनल करने में जुटी हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा
- हरियाणा में साल 2014 से भाजपा की सरकार है। 2019 में भाजपा ने जेजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई। मनोहरलाल खट्टर सीएम बने।
- भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूटा तो 12 मार्च 2024 को खट्टर की कुर्सी भी गई और उनकी जगह नायाब सिंह सैनी नए मुख्यमंत्री बने।
- अब साल 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा हरियाणा मुख्यमंत्री बदलने के फॉर्मूले के सहारे जीत की हैट्रिक की तैयारी में है।
- नायाब सिंह सैनी महज 76 दिन तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगातार घोषणाएं करके सत्ता विरोधी लहर कम करने की कोशिश की।
- हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को केंद्र में सरकार, बूथ मैनेजमेंट, सैनी के नए फेस पर भरोसा है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस
- साल 2014 से कांग्रेस के हाथ में हरियाणा की सत्ता नहीं आ पा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पांच सीटें जीती हैं। इस जीत से उत्साहित कांग्रेस ने इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए अलग रणनीति बनाई है।
- कांग्रेस एंटी इन्कमबेंसी, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, किसान, अग्निवीर के मुद्दे लेकर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मैदान में है।
हरियाणा चुनाव में BJP के सामने चुनौती
- हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाना भाजपा के लिए आसान नहीं है। किसान आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है।
- भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस का खेल भी कई सीटों पर जेजेपी, आप और इनेला-बसपा बिगाड़ सकती हैं।
हरियाणा चुनाव में JJP के सामने चुनौती
- पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के बेटे दुष्यंत सिंह चौटाला की जननायक जनता पार्टी की राह भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आसान नहीं।
- साल 2019 के चुनाव जेजेपी ने 10 सीटें जीतकर किंग मेकर की भूमिका में थी और भाजपा की सरकार बनवा दी थी।
- साल 2024 के विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जेजेपी ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली, अनूप धानक और राम करण कला ने पार्टी ही छोड़ दी।












Click it and Unblock the Notifications