Ryan school: प्रद्युम्न मर्डर केस में प्रिंसिपल सस्पेंड
Ryan school में बच्चे की मौत, प्रिंसिपल सस्पेंड
Recommended Video

नई दिल्ली। राजधानी से सटे गुरुग्राम के नामी स्कूल रायन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार सुबह सात साल के प्रद्युम्न की लाश मिलने के बाद अभिभावकों में इसको लेकर आक्रोश है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अभिभावक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक के वकील ने बताया है कि स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। हरियाणा डीसीपी ने भी प्रिंसिपल के सस्पेंड होने की बात कही है, इसके साथ ही विशेष समिति मामले की जांच करेगी। उन्होंने उस सुरक्षा एंजेसी पर भी कार्रवाई की बात कही है, जिस पर स्कूल की सुरक्षा का जिम्मा है।


सुबह सात बजे टॉयलेट में मिला था बच्चा
शुक्रवार सुबह सात बजे भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल के शौचालय में दूसरी क्लास के प्रद्युम्न घायल अवस्था में मिला था, उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जांच में पाया गया है कि बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई है। स्कूल के बस कंडक्टर पर उसकी हत्या का शक जताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।

पिता ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल
प्रद्युम्नके पिता लगातार स्कूल प्रशासन की लापरवाही और पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं। बच्चे के पिता वरुण ठाकुर ने शुक्रवार को साफ कहा है कि कैसे हुआ ये नहीं पता लेकिन इतना साफ है कि ये एक हत्या है लेकिन पुलिस कार्रवाई को लेकर तेजी नहीं दिखा रही है।

गुस्साए अभिभावकों की स्कूल में तोड़फोड़
सोहना रोड पर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे का शव मिलने के बाद अभिभावकों में गुस्सा है। शुक्रवार से ही लगातार स्कूल के गेट के बाहर अभिभावक जमा है। कुछ लोगों ने स्कूल के फर्नीचर और शीशे भी तोड़े। पुलिस से भी कार्रवाई में तेजी की मांग को लेकर अभिभावकों का कई दफा टकराव हो चुका हैं।












Click it and Unblock the Notifications