गुरुग्राम: स्कूल में बच्चे की मौत, पिता ने कहा मेरे बेटे की हत्या हुई

गुरुग्राम: स्कूल में बच्चे की मौत पर तोड़फोड़, पुलिस कमिशनर के ऑफिस में धरना

नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह राजधानी से सटे गुरुग्राम में स्कूल के टॉयलेट में दूसरी क्लास के स्टूडेंट प्रदुमन की लाश मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश है। सुबह सात बजे भोंडसी के रियान इंटरनेशनल स्कूल के शौचालय में बच्चे का शव मिला है, शुरुआती जांच में पाया गया है कि बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई है। बच्चे का शव मिलने पर परिजनों में आक्रोश है। बच्चे के पिता ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सुबह सात बजे का मामला है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, आखिर पुलिस क्यों कोई कदम नहीं उठा रही है।

गुरुग्राम: स्कूल में बच्चे की मौत, पिता ने कहा मेरे बेटे की हत्या हुई

'ये साफ दिख रहा है, मेरे बेटे की हत्या हुई'

'ये साफ दिख रहा है, मेरे बेटे की हत्या हुई'

बच्चे के पिता वरुण ठाकुर ने साफ कहा है कि कैसे हुआ ये नहीं पता लेकिन इतना साफ है कि ये एक हत्या है। बच्चे की मां और परिवार के दूसरे लोगों ने भी इसे हत्या कहा है। बच्चे की मौत की खबर के बाद भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की।

वहीं मामले को लेकर परिजन पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में धरने पर बैठ गए और हत्या को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी की मांग की। पूरे मामले पर स्कूल की केयर टेकर नीरजा बत्रा ने कहा कि वो नहीं कह सकती कि बच्चे के साथ क्या हुआ लेकिन जैसे ही उन्हें पचा चला वो बच्चे को लेकर अस्पताल गए।

Recommended Video

    Gurugram के नामी स्कूल के Bathroom में 8 साल के बच्चे की हत्या । वनइंडिया हिंदी
    स्कूल में तोड़फोड़

    स्कूल में तोड़फोड़

    सोहना रोड पर स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार सुबह जब कर्मचारियों और छात्रों ने टॉयलेट में बच्चे प्रदुमन का शव देखा तो स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी, हालांकि बताया जा रहा है कि बच्चा शौचालय में मृत मिला था और स्कूल की ओर से उसे अस्पताल ले जाकर सिर्फ अपनी ओर से खाना-पूर्ति की गई। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने भी इसे हत्या ही मान रही है। पुलिस ने घटना स्थल के पास से ही चाकू को बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मासूम का गला रेतने के बाद हत्या बाथरूम के खिड़की से कूदकर भागा है क्योंकि पुलिस को पीछे सीमेंट टूटी हुई मिली है।

    पुलिस ने भी नहीं किया हत्या से इंकार

    पुलिस ने भी नहीं किया हत्या से इंकार

    पुलिस ने पाया शव की गर्दन पर निशान हैं। पुलिस का कहना है कि पृथमदृष्टया ये गला रेतकर की गई हत्या लग रही है लेकिन ज्यादा कुछ जांच के बाद ही कहा जा सकेगा। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, हालांकि पुलिस ने पाया है कि टॉयलेट के पास सीसीटीवी नहीं हैं। सात साल का ये छात्र दूसरी कक्षा में पढ़ता था। परिजनों का कहना है कि सुबह सात बजे उसे टॉयलेट में देखा गया लेकिन उन्हे 9 बजे सूचना दी गई। सबसे पहले स्कूल के माली ने प्रदुमन को देखा था। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+