कोरोना विपदा के बीच राम रहीम ने अपनी मां से लगवाई गुहार, फिर भी खारिज हुई पैरोल अर्जी
रोहतक। बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सारी कोशिशों पर पानी फिर रहा है। उसने कोरोना विपदा के बीच पैरोल अर्जी लगवाई, लेकिन वह फिर खारिज हो गई है। सुनारिया जेल प्रशासन ने उसे पैरोल पर छोड़ने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि, इस बार राम रहीम ने अपनी मां नसीब कौर को आगे करके एक सप्ताह पहले अर्जी डाली। जिसमें 3 सप्ताह की पैरोल मांगी थी।

कभी मां तो कभी पत्नी के जरिए गुहार लगा राम रहीम
मां नसीब कौर ने अपनी बीमारी की हवाला दिया था। मगर, जेल प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए यह अर्जी खारिज कर दी। इससे पहले राम रहीम की पत्नी हरजीत कौर ने भी उसकी मां की तबीयत का हवाला देकर पैरोल मांगी थी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा था कि आप लोगों का इतना बड़ा अस्पताल है, वहां पर मम्मी का इलाज करवाओ, बाकी परिवार भी साथ ही है।

डेरा प्रमुख को 2017 में हुई थी 20 साल की सजा
राम रहीम सुनारिया जेल-रोहतक में उम्रकैद भुगत रहा है। वर्ष 2017 में 29 अगस्त को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने राम रहीम को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। राम रहीम का पूरा नाम गुरमीत राम रहीम सिंह है। वह 'डेरा सच्चा सौदा' का प्रमुख है। उसे अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने के अपराध में यह सजा हुई।

30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था
राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप के आरोप में 10-10 साल की अलग-अलग सजा भुगतनी पड़ रही है। साथ ही कोर्ट ने राम रहीम पर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया था। फैसला सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने सुनाया था। यह अदालत रोहतक के पास सुनारिया की जिला जेल के पुस्तकालय में बनाई गई थी।

1999 में शिष्याओं को बनाया था हवस का शिकार
राम रहीम के खिलाफ वैसे तो बहुत केस चल रहे हैं। मगर, जिस जुर्म में वह सजा भुगत रहा है, वह मामला 1999 का है। राम रहीम पर 1999 में अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप थे। इस मामले में उसके द्वारा आपराधिक धमकी भी दी गई थीं। कई साल बाद दुष्कर्म के मामले में 2002 में शिकायत दर्ज हो पाई। राम रहीम ने गवाहों पर भी हमले करवाए थे।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications