valentine's day पर उड़न खटोले से दुल्हनियां लेने पहुंचा जवान, दहेज में लिया शगुन का एक रुपया
हरियाणा। हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात गांव नीमली निवासी कवींद्र अपनी दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से गांव फतेहगढ़ पहुंचा। इस दौरान उड़न खटोले को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बिना दान-देहज के शादी कर कवींद्र अपनी दुल्हनियां ममता को लेकर उड़ गए। हेलीकॉप्टर में आई बारात यहां चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में दूल्हे ने अपनी मां की मंशा कायम रखते हुए एक रुपए का शगुन लिया और उड़न खटोले में दुल्हन ले जाने का सपना पूरा किया।

हेलीकॉप्टर से पहुंची बारात
चरखी दादरी के गांव फतेहगढ़ में रहनी वाली ममता सांगवान की बारात हेलीकॉप्टर से पहुंची। गांव नीमली निवासी हरियाणा पुलिस के जवान कवींद्र गांव फतेहगढ़ में ममता को जीवनसंगिनी बना कर साथ ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे। क्षेत्र में पहली बार हेलीकॉप्टर में सवार होकर दूल्हे के आने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग हैलीपैड पर पहुंच गए। गांव फतेहगढ़ में वैवाहिक रस्में पूरा करने के बाद कवींद्र अपनी जीवनसंगिनी ममता को लेकर हेलीकॉप्टर को ही डोली बनाकर अपने साथ ले गया।

दूल्हे ने लिए शगुन के एक रुपए
दूल्हे ने सिर्फ एक रुपया शगुन के तौर पर लिया। दोनों पक्षों ने शादी में देहज नहीं लेकर बेटियों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए समाज में नई दिशा देने का काम किया। हेलीकॉप्टर से आगमन के लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हेलीकॉप्टर में आई बारात देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

मां की इच्छा की पूरी
कवींद्र का कहना है कि मां की इच्छा के अनुसार वह अपनी जीवनसंगीनी को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे। वहीं, दुल्हन ममता ने बताया कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था की उसकी शादी इतने हसीन पलों से होगी। बिना दान-देहज की शादी कर रहे हैं। उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि वह हेलीकॉप्टर में ससुराल पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications