चरखी दादरी में भी अवैध कालोनियों को सरकार मुहैया कराएगी मूलभूत सुविधाएं, यहां करें आवेदन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार द्वारा ऐलान किया गया है कि, प्रदेश में अब अवैध कालोनियों में भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इन सुविधाओं में बिजली, पानी, सड़क-सीवरेज आदि शामिल हैं। सरकार द्वारा कहा गया है कि ऐसा चरखी दादरी में भी होगा। यहां पहले से बसी अवैध कालोनियों में जल्द ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए संबंधित अवैध कालोनियों के कालोनाइजर, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से नगर योजनाकार विभाग की वेबसाइट https://tcpharyana.gov.in/uac पर आवेदन करना होगा। लोगों को आवेदन करते समय अवैध कालोनी का नाम, पता, रकबा, खसरा नंबर, नक्शा आदि की जानकारी अपलोड करनी होगी।

जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने कहा कि, हालांकि अवैध कालोनियों पर विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। यहां जो अवैध कालोनियां शहर में पहले से बसी हैं, उनके कालोनाइजर या रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अपनी समस्याओं को सरकार के इस पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। नीलम शर्मा ने कहा कि, राज्य सरकार के आदेश पर सभी जिलों की अनाधिकृत कालोनियों में पेयजल, सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, बिजली इत्यादि मूलभूत जरूरतों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसके लिए ही https://tcpharyana.gov.in/uac पोर्टल लांच किया गया। इस पोर्टल पर एसोसिएशन या कालोनाइजर का नाम सबमिट करने के बाद नागरिक सुविधाओं को लेकर शिकायतें पहुंचा सकते हैं।
दिल्ली सरकार की तर्ज पर फैसला
हरियाणा सरकार का अनुमान है कि, राज्यभर में इस तरह की करीब 805 अवैध कालोनियां हैं, जिनमें झज्जर जिले से करीब 30 से ज्यादा कालोनियां भी शामिल हैं। हालांकि, सरकार यह भी मान रही है कि यदि अवैध कालोनियों के आवेदन मांगे जाएंगे तो यह संख्या बढ़ भी सकती है। इसीलिए अब सरकार ने अवैध कालोनियों के कालोनाइजरों व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को बुलावा दिया है कि अगर उन्हें मूलभूत सुविधाएं चाहिए तो 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करें।












Click it and Unblock the Notifications