सरकार का फैसला: पहली बार विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षाओं में प्रमोट होंगे

चंडीगढ़। कोरोना-लॉकडाउन के चलते हरियाणा में शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि, कॉलेज के स्टूडेंट्स बिना परीक्षा के ही अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिए जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा कि, प्रदेश में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व तकनीकी शिक्षा से जुड़े शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की कोई भी परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। उन्हें बिना परीक्षा के ही अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा। उसके बाद ग्रेड सुधार के लिए हालात सामान्य होने पर परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा।

विद्यार्थियों के हित में सरकार का बड़ा फैसला

विद्यार्थियों के हित में सरकार का बड़ा फैसला

राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि, अगर विश्वविद्यालय चाहें और उनकी तैयारी हो एवं साधन हों तो वे ऑनलाइन परीक्षा करा सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी छात्र ऐसी परीक्षा दे सकें।' बहरहाल, विभाग ने यह तय किया है कि, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और पूर्व की परीक्षाओं के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। बता दें कि, इससे पहले हरियाणा के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने कहा था कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच कराई जाएंगी।

इंटरनल असेसमेंट के जरिए किया जाएगा प्रमोट

इंटरनल असेसमेंट के जरिए किया जाएगा प्रमोट

शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को यह भी कहा कि विभिन्न सेमेस्टर के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और पूर्व की परीक्षाओं के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। मूल्यांकन में दोनों श्रेणियों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। मंत्री बोले कि, कोरोना की स्थिति में सुधार होने के बाद लिखित परीक्षा के आधार पर अंकों में सुधार करने का विकल्प मौजूद रहेगा। यानी, ग्रेड सुधार के लिए हालात सामान्य होने पर परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि, इंटरनल असेसमेंट के जरिए छात्रों को प्रमोट किया जाएगा।

किन स्टूडेंट्स पर लागू होगा फैसला?

किन स्टूडेंट्स पर लागू होगा फैसला?

सरकार का यह फार्मूला दूरस्थ शिक्षा और निजी संस्थानों के छात्रों पर लागू होगा। मंत्री ने कहा कि पहले वर्ष के छात्रों को केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रोन्नति दी जाएगी। दूसरी खास बात यह है कि, छोटी कक्षाओं के विद्यार्थी भी इस तरह के फैसले का लाभ ले सकेंगे। क्योंकि, सरकार ने उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लिया।

11वीं तक विद्यार्थी भी बिना परीक्षा पास होंगे

11वीं तक विद्यार्थी भी बिना परीक्षा पास होंगे

इससे पहले शिक्षा विभाग 12वीं को छोड़कर बाकी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा के प्रमोट किए जाने का फैसला लिया जा चुका है। 12वीं को लेकर अभी निर्णय होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+