Gohana Chunav Result 2024: क्या हर्ष छिकारा की समाजसेवा आई काम? गोहाना से चुनाव जीते या हारे?
Gohana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गोहाना सीट पर हर्ष छिकारा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी। 8 अक्टूबर 2024 को हुई मतगणना में हर्ष छिकारा को हार का सामना करना पड़ रहा है।
हर्ष छिकारा की पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है, जो पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे। हर्ष छिकारा ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर वे चुनाव हार जाएंगे तो हरियाणा छोड़ देंगे, क्योंकि इतनी समाजसेवा के बाद भी वोट नहीं मिले।

हर्ष छिकारा चुनाव परिणाम
मतगणना में भाजपा के अरविंद कुमार शर्मा को 57055, कांग्रेस को जगबीर सिंह मलिक को 46626 और निर्दलीय हर्ष छिकारा को 14761 को वोट मिले हैं। हर्ष छिकारा को 42294 वोट मिले हैं। भाजपा ने गोहाना सीट 10429 वोटों से जीती है। हर्ष छिकारा तीसरे स्थान पर रहे हैं।

गोहाना विधानसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष छिकारा ने बताया कि उन्होंने अब तक ऐसी 1000 बेटियों की शादी करवा चुके हैं, जिनके मां-बाप नहीं थे। बिन भाइयों की 150 बहनों के भात भी भरे हैा। करीब 50 करोड़ रुपए से लोगों की मदद कर दी।
हर्ष छिकारा ने बताया कि उनके चुनाव पर लोगों के छह करोड़ रुपए दांव लगे हुए हैं। उनके चुनाव को लेकर लोगों ने जमीन, ट्रैक्कर की शर्त लगा रखी है। ऐसे लोगों से हर्ष छिकारा ने अपील की है कि जुआ-सट्टा से दूर रहें।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सोनीपत जिले की गोहाना सीट पर BJP ने तीन बार के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक जगबीर मलिक को उतारा है। भाजपा प्रत्याशी उतारे जाने के साथ ही टिकट नहीं मिलने पर हरियाणा के प्रदेश सचिव उमेश शर्मा ने पार्टी छोड़ दी। उमेश शर्मा लगातार विरोध करते रहे।
डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-61 साल
शिक्षा- डेंटल सर्जन
करियर- तीन सीटों से सांसद चुने जा चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में हार का मुंह देखना पड़ा।
जगबीर मलिक, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-74 साल
शिक्षा- स्नातक
करियर-साल 2004 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। वर्तमान में विधायक भी हैं।
सीट का गणित-लगातार चार बार से कांग्रेस जीत रही है। भाजपा का खाता भी नहीं खुला।












Click it and Unblock the Notifications