M.com की छात्रा से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एम. कॉम की छात्रा से रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

धोखे से ले गया मंदिर, नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गौरव शर्मा नाम के युवक ने धोखे से उसके साथ मंदिर में शादी कर ली। फिर रेप कर वीडियो बना लिया। पीड़िता के मुताबिक, युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। वह बार-बार फोन कर तंग करता था। एक दिन उसने गौरव को फोन पर फटकार लगाते हुए दोबारा फोन न करने की बात कही।

शादी के पेपर्स पर भी करवाया साइन
2 सितंबर को गौरव ने फिर फोन किया और बोला कि दोबारा कॉल नहीं करेगा। वह मंदिर में उसके साथ चले, जहां पर वह भगवान के सामने उसे तंग न करने की कसम खाएगा। छात्रा ने बताया कि गौरव की बातों में आ गई और उसके साथ एक मंदिर गई। आरोप है कि मंदिर के महंत बुद्धनाथ ने उसे पीने के लिए चाय दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। कुछ देर बार उसे होश आया जिसके बाद वह अपने घर चली गई। 5 सितंबर को गौरव ने फिर कॉल किया और कहा कि उसने मंदिर में उससे शादी कर ली है। अब वह उसकी पत्नी है। गौरव ने कहा कि उसने शादी के पेपर्स पर भी उसके साइन ले लिए हैं।

अश्लील वीडियो की धमकी देकर किया ब्लैकमेल
जब छात्रा ने शादी को मानने से इनकार कर दिया तो बोला कि उसके पास उसका अश्लील वीडियो है। छात्रा का कहना है कि गौरव ने उससे रेप किया है और उसका वीडियो भी बनाया है। छात्रा ने थाने में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला थाना की एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications