Haryana News: बिना किसी भेदभाव के देश और प्रदेश में बह रही विकास की गंगा : शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा

Haryana News: हरियाणा की शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत विकासोन्मुखी शासन ने पूरे देश में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त किया है। हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार प्रदेशभर में समान विकास सुनिश्चित कर रही है।

मंत्री सीमा त्रिखा रविवार को जिला फरीदाबाद के गांव अनखीर में इंटरलॉकिंग टाइल लगने के कार्य का शुभारंभ करने उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कार्य का शुभारंभ स्थानीय निवासियों एवं महिलाओं से करवाया। उन्होंने कहा कि लगभग 18 लाख रुपए की लागत से लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

seema trikha

उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बिजली, पेयजल सप्लाई से जुड़ी लाइनों और सिवरेज व्यव्स्था तथा पार्को के सौन्दर्यकरण सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा वचनबद्ध है और इसी उद्देश्य से बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। जो हमेशा जारी रहेगी। विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल का धन्यवाद किया और कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जितने भी विकास कार्य बड़खल विधान सभा क्षेत्र में चल रहे है। उनको अतिशीघ्र पूरा करवाया जाएगा। इस अवसर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+