हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल का दावा, सभी 11 सीटों पर खिलेगा कमल
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बोगस वोटिंग में लिप्त अफसरों पर कार्रवाई के बयान से अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली है। फिलहाल मनोहर लाल अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर एक जून से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करके उनका आभार व्यक्त करने की भी बात कही है।
गुरुवार को करनाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव काफी अच्छा रहा है, सभी कार्यकर्ताओं से मिलना जुलना जारी है। एकऔर दो जून को बैठकें भी रखी हैं। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटें और एक करनाल विधानसभा का उप चुनाव जीतेंगे, सभी 11 सीटों पर कमल खिलेगा।

पूर्व सीएम मनोहरलाल ने कहा कि जहां तक बोगस वोटिंग का प्रश्न है, तो कुछ स्थानों से शिकायतें मिली हैं। इसमें प्रशासन को लोगों की भी कुछ शिकायतें मिली हैं, जो शिकायतें मिली हैं, यदि उनमें सच्चाई पाई जाती है, तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाती है। क्योंकि कभी कभार प्रशासन में भी कुछ ऐसी चीजें हो जाती है, जिनका अवसर पर पता नहीं चलता है। बाद में उसकी रिपोर्ट आती है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी गोवा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, एक्स पर व्यक्त किये अपने भाव












Click it and Unblock the Notifications