CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी गोवा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, एक्स पर व्यक्त किये अपने भाव

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी शुभकामनायें व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि गौरवशाली इतिहास और ईश्वर द्वारा प्रदत्त अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण गोवा राज्य के स्थापना दिवस की सभी गोवा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि ये राज्य आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत जी के कुशल नेतृत्व में प्रगति की नित नई ऊंचाईयों को छूता रहे।

vishnu dev sai 600 jpg

ज्ञात हो कि गोवा के इतिहास में 1510 में एक नाटकीय मोड़ आया था। पुर्तगाली सैन्य नेता अल्फोंसो डी अल्बुकर्क ने बीजापुर के आदिल शाह से इस इलाके पर विजय प्राप्त की। इसके साथ ही गोवा में चार शताब्दियों से ज्यादा समय तक पुर्तगाली शासन की शुरुआत हुई।

भारत सरकार ने गोवा समेत भारत में पुर्तगाली क्षेत्रों को शांतिपूर्ण तरीके से सौंपने की मांग की। हालांकि, पुर्तगाल ने इंकार कर दिया था। जवाब में, भारत ने 1961 में ऑपरेशन विजय शुरू किया, जिसके माध्यम से गोवा, दमन और दीव को सफलतापूर्वक भारतीय मुख्य भूमि में शामिल कर लिया गया। इस निर्णायक कार्रवाई ने गोवा से पुर्तगाली शासन को खत्म कर दिया। 30 मई, 1987 को गोवा के इतिहास में एक खास अध्याय शुरू हुआ।

पूर्व केंद्र शासित प्रदेश को पृथक कर दिया गया और गोवा को आधिकारिक रूप से भारत का 25वां राज्य घोषित किया गया। इस खास अवसर पर गोवा का भारत गणराज्य में पूर्ण एकीकरण हुआ। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर में हर साल 30 मई को गोवा राज्य दिवस गर्व के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+