Wrestlers Protest: पहलवानों का हौसला बढ़ाने जंतर-मंतर पहुंचे हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा, कल SC में सुनवाई
Delhi Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह पर कई एथलीटों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट प्रदर्शन कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ भारत के शीर्ष पहलवानों का प्रदर्शन (Wrestlers Protest) लगातार जारी है। मंगलवार को पहलवानों के इस प्रदर्शन का हिस्सा बनने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेता जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पहुंचे। यहां पहलवानों का हौसला बढ़ाया। हुड्डा के साथ सीपीएम नेता वृंदा करात भी नजर आए।
वहीं, अब कल यानी 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में बृजभूषण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में पहलवानों की याचिका पर सुनवाई होगी। आपको बता दें कि बृजभूषण सिंह पर कई एथलीट के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।
जिसको लेकर पहलवानों ने इसी साल जनवरी में आवाज बुलंद की थी, लेकिन एक आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया था। लेकिन दोबारा से पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार तीन दिन से जंतर-मंतर पर पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट डेरा डाले हुए हैं।
जनवरी के बाद अप्रैल में क्यों प्रदर्शन?
पहलवान विनेश फोगाट ने इस पर से पर्दा हटाते हुए बताया कि तीन महीने पहले यानी जनवरी में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी। सरकार ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई। आश्वासन दिया गया था कि रिपोर्ट सामने आते ही एक्शन होगा, लेकिन हमारे साथ पॉलिटिक्स हो गई। कमेटी की रिपोर्ट 4 हफ्ते में आने थी, लेकिन तीन महीने क बाद भी इंतजार खत्म नहीं हुआ है।
नहीं दर्ज हुई 7 लड़कियों की शिकायत
दरअसल, दो दिन पहले यानी 23 अप्रैल को 7 लड़कियां बृजभूषण पर यौन शोषण आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिसके बाद पहलवानों ने जंतर-मंतर पर आवाज बुलंद की है।












Click it and Unblock the Notifications