हरियाणा में एशिया के सबसे बड़े 2 वेयरहाउस बनाएगी फ्लिपकार्ट, डिप्टी CM बोले- 12 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी

चंडीगढ़। ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट हरियाणा में एशिया के सबसे बड़े और हाईटेक दो वेयरहाउस बनाएगी। इसके लिए फ्लिपकार्ट को प्रदेश में भू-आवंटन कर दिया गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि, फ्लिपकार्ट के दोनों वेयरहाउस के निर्माण से करीब 12000 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने वर्ष 2022 तक फ्लिपकार्ट का पहला वेयरहाउस शुरू होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि, इससे प्रदेश के राजस्व को भी पूरा बढ़ावा मिलेगा।

Flipkart to build Asias largest 2 warehouses in Haryana

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, फ्लिपकार्ट कंपनी 140 एकड़ में दो फेज में एशिया के सबसे बड़े और हाईटेक दो वेयरहाउस हरियाणा की धरती पर लगाएगी। जिससे दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में समान सप्लाई होगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, इससे अप्रत्यक्ष रूप से भी बड़ी संख्या में राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। दुष्यंत बोले कि, ये अच्छी बात है कि, एटीएल के बाद अब एक और बड़ी कंपनी (फ्लिपकार्ट) द्वारा हरियाणा में निवेश किया जाएगा। जिससे हजारों नये स्थायी रोजगार प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे।

Flipkart to build Asias largest 2 warehouses in Haryana

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, फ्लिपकार्ट के अलावा प्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए कई कंपनियों से प्रदेश सरकार की निरंतर वार्ता जारी है और कंपनियां हरियाणा में आने को लेकर उत्साहित हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण पिछले एक वर्ष में कई बड़ी कंपनियां हरियाणा में निवेश करने के लिए आ रही है। उन्होंने कहा कि, जहां एटीएल कंपनी द्वारा सोहना में बैटरी का एक मेगा प्लांट स्थापित किया जा रहा है तो वहीं फ्लिपकार्ट भी बड़े वेयरहाउस बनाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+