3 बच्चों के बाप को प्रेमिका संग देख सन्न रह गई पत्नी, जानिए फिर क्या हुआ

चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी जिले में तीन बच्चों का बाप पत्नी के रहते हुए प्रेमिका को घर ले आया। घरवालों से बोला कि उसने शादी कर ली है। पति की बात सुनकर पत्नी और घरवाले हैरान रह गए। कहासुनी हुई और दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे चले। विवाद को लेकर शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में शख्स को रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

पति को प्रेमिका संग देखकर सन्न रह गई पत्नी

पति को प्रेमिका संग देखकर सन्न रह गई पत्नी

चरखी दादरी के गांव कादमा निवासी राजकुमार की शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। उसके दो लड़के व एक लड़की है। कुछ दिनों पहले वह भिवानी जिले के एक गांव की लड़की को अपने घर ले आया और परिजनों को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। राजकुमार की बात सुनकर सब सन्न रह गए। पत्नी और अन्य परिजनों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। दोनों तरफ से मारपीट हुई।

प्रेमी-प्रेमिका ने निगला जहर, प्रेमिका की मौत

प्रेमी-प्रेमिका ने निगला जहर, प्रेमिका की मौत

जानकारी के मुताबिक,​ विवाद चल ही रहा था कि इसी दौरान राजकुमार और उसकी प्रेमिका ने संदिग्ध हालातों में जहर निगल लिया। प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार हालत बिगड़ गई। उसे रोहतक पीजीआई रेफर किय गया है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसे व उसकी प्रेमिका को जबरन जहर पिलाया गया, जिसके कारण उसकी प्रेमिका की मौत हो गई। एसएचओ बीर सिंह के मुताबिक, राजकुमार ने बयान दिया है कि उसे और उसकी प्रेमिका से मारपीट की गई और दोनों को जहर दिया गया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस कर रही जांच

एसएचओ बीर सिंह का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने जहर देने संबंध में हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+