नाजायज संतान बताकर कॉन्स्टेबल मांग रहा था तलाक, बीवी ने 2 बच्चों को मारकर की खुदकुशी

फतेहाबाद। अवैध संबंधों के शक में हुई पति-पत्नी की तकरार से हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। मामला हरियाणा के फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा का है। जहां एक कॉन्स्टेबल की प​त्नी ने अपने 2 बच्चों को मारकर आत्महत्या कर ली। वजह थी कि, कॉन्स्टेबल उन बच्चों को नाजायज औलाद बता रहा था। इसीलिए पति-प​त्नी दोनों में झगड़ा हुआ। तंग आकर प​त्नी ने अपने दोनों बेटों के गले में चुन्नी डाल कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी।

fatehabad: the wife of haryana Policeman, Ends her life after killing two sons

इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घर आई और मौका-मुआयना कर लाशें उठवाईं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि, मृतका का पति नरेश हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। नरेश का ब्याह इसी जिले के गांव सुखमनपुर की रहने वाली संजू के साथ हुआ था। मायके पक्ष के आरोप हैं कि, शादी के बाद नरेश संजू पर शक करने लगा था। नरेश से झगड़े के बाद संजू बीते दो महीने से मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि, बीते दिन जब मायके वाले किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी संजू ने 3 साल के बेटे शिवांश और 3 माह के बेटे को मार डाला।

fatehabad: the wife of haryana Policeman, Ends her life after killing two sons

बेटों की जान लेने के साथ ही संजू खुद भी फंदे पर लटक गई। जब परिवार के लोग घर लौटकर आए, तो तीनों को मृत देखकर उनके होश उड़ गए। घर में कोहराम मच गया। पड़ोसियों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस आई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के चचेरे भाई दिलीप का कहना है कि, जीजा हमारी बहन पर तलाक देने का दबाव बना रहा था। तीन माह पहले बहन ने जब एक बच्चे को जन्म दिया था तो वह उसे किसी और का बता रहा था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+