हरियाणा: कोरोना काल में फतेहाबाद आईएमए ने बढ़ाया हाथ, डॉक्टर देंगे टेलीमेडिसिन की सेवा
फतेहाबाद, मई 12: कोरोना की दूसरी लहर के बाद मेडिकल सिस्टम पटरी से उतर गया है। रोजाना बढ़ते मरीजों के बाद अस्पताल में बेड का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फतेहाबाद से जुड़े डॉक्टरों ने भी मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक हरियाणा सरकार की ओर से कोविड मरीजों के इलाज के लिए फिक्स किए गए रेट्स से 15 प्रतिशत का डिस्काउंट देंगे। वहीं इसके अलावा आईएमए से जुड़े डॉक्टर्स लोगं को फोन के जरिए परामर्श यानी टेलीमेडिसिन की सेवाएं भी देंगे।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फतेहाबाद के संयुक्त सचिव डॉ. रिपू दमन और डॉ. गगन मेहता ने बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष नागपाल से मिलकर ऑनलाइन टेलीमेडिसिन देने वाले डॉक्टरों की एक लिस्ट सौंपी है। इस दौरान फतेहाबाद एसडीएम कुलभूषण बंसल भी मौजूद रहे।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने आईएमए की तरफ से किए गए कोरोना महामारी इस संकट के वक्त किए गए फैसले की सराहना की है। साथ ही कहा कि इस कोरोना काल में हम सभी को एकजुट काम करना होगा। आईएमए का यह कदम कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेहतर साबित होगा। वहीं उन्होंने बताया कि डॉक्टर की टीम बनाकर लोगों को ऑनलाइन फोन पर परामर्श सुविधा दी है।












Click it and Unblock the Notifications