हरियाणा: भाजपा के फतेहाबाद जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला ने कोरोना से मेदांता अस्पताल में दम तोड़ा

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला (55) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अब उनकी मौत हो गई है। रमेश सिंगला ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ा। कोरोना के कारण हुई फतेहाबाद जिले के शख्स की यह 13वीं मौत दर्ज की गई।

Fatehabad: BJPs District Vice President Ramesh Singla dies from Corona in gurugram medanta hospital

संवादाता के अनुसार, रमेश सिंगला उस वक्त कोरोना संक्रमित हुए थे जब, पिछले दिनों उन्होंने भाजपा जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था। वहीं से लौटे ग्रोहा, विधायक लक्ष्मण नापा और सिंगला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। रमेश सिंगला की रिपोर्ट 28 अगस्त को आई थी, जिसमें वह तथा उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

सिंगला को पहले अग्रोहा मेडिकल, फिर हिसार के निजी हस्पताल और बाद में गुड़गांव के मेदांता हस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि, सिंगला को दिल की बीमारी भी थी और उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। ऐसे में सिंगला कोरोना का प्रभाव नहीं झेल पाए। मंगलवार को उन्होंने मेदांता हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

सिंगला पहले इनेलो में थे। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले वह इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इनेलो के वह रतिया शहर प्रधान रहे और नगर पालिका के वाइस चेयरमैन भी रह चुके थे। परिजनों ने बताया कि, उनका मण्डी में आढ़त और फतेहाबाद रोड पर कपड़े का व्यवसाय है।पुत्रवधू ममता सिंगला फतेहाबाद के वार्ड-11 से पार्षद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+