किसान आंदोलन: दिल्ली से पंजाब लौट रहे किसान हरियाणा में हादसे के शिकार, 2 की मौत, अन्य गंभीर
करनाल। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के विरोध-प्रदर्शन को 19 दिन बीत गए हैं। आंदोलन के दरम्यान अब तक कई जानें जा चुकी हैं। आज फिर 2 किसानों की जान चली गई। दिल्ली बॉर्डर पर जुटे हजारों किसानों में से कुछ किसान पपंजाब लौट रहे थे, तभी सड़क पर हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें करनाल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार सभी किसान पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे। उनके साथ यह हादसा करनाल नेशनल हाईवे पर तरावड़ी फ्लाईओवर पर हुआ। वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में थे, पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्रॉली में बैठे किसानों को काफी चोटें आईं। 2 किसानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया गया कि, वे सभी हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में शामिल होकर लौट रहे थे।
किसान आंदोलन से जुड़े इससे पहले भी कई किसानों की अकस्मात मौत हो चुकी है। पिछले दिनों हरियाणा के जींद के उझाना गांव के रहने वाले किसान नेता किताब सिंह की जान गई थी। वह धरने का हिस्सा थे। उनकी मृत्यु के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।उसके बाद उन्होंने कहा था कि, सरकार की अनदेखी किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इसी तरह 16 से ज्यादा किसान दम तोड चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications