मंदिर में पीएम मोदी का लाइव कार्यक्रम देख रहे बीजेपी नेताओं को किसानों ने बनाया बंधक, बाहर से लगा दिया ताला
रोहतक, 5 नवंबर: हरियाणा के रोहतक में किसानों और सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच एक बार फिर तनातनी देखने को मिली है। शुक्रवार को पीएम मोदी के कार्यक्रम का मंदिर में लाइव प्रसारण देख रहे भाजपा नेताओं को किसानों ने बंधक बना लिया, जिसमें एक पूर्व राज्यमंत्री और कई दूसरे बडे़ नेता भी थे। किसानों ने बीजेपी नेताओं को मंदिर में बंद कर ताला लगा दिया और उनकी कारों के पहियों की हवा निकाल दी। इस दौरान किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए भाजपा, केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला रोहतक के किलोई गांव स्थित शिव मंदिर में का है।

Recommended Video
पीएम मोदी के कार्यक्रम का रखा गया था प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड में हैं। यहां केदारनाथ में उनके दर्शन का लाइव प्रसारण किलोई के शिव मंदिरों पर किया गया। इसके लिए शिव मंदिर में बीजेपी क नेता पहुंचे थे। यहां सभी पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख रहे थे। इस दौरान किसान यहां जमा हो गए। किसानों ने कहा कि उन्होंने भाजपा नेताओं कों गांव में आने के लिए मना किया हैतो फिर ये लोग यहां क्यों आए हैं। किसानों ने मंदिर के बाहर ताला लगाकर किसानों को बंद कर दिया।
मंदिर के अंदर बीजेपी उपाध्यक्ष पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल और कई बीजेपी कार्यकर्ता बंद हो गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो किसानों ने कहा कि भाजपा नेताओं को उनसे माफी मांगनी होगी। पुलिस अफसर किसानों को समझाने में जुटे हैं।
हरियाणा में भाजपा नेताओं का लगातार विरोध
हरियाणा में भाजपा नेताओं को लगातार किसानों का विरोध झेलना पड़ रहा है। कृषि कानूनों को लेकर खफा किसान कई मौकों पर भाजपा नेताओं का घेराव कर चुके हैं। दो दिन पहले ही हरियाणा के महम की श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा का किसानों ने काफी विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications