BJP कार्यालय की नींव की ईंटें उखाड़ने वालों को किसान नेताओं का समर्थन, भाजपाई बोले- वे कांग्रेसी थे

झज्जर, जून 17: सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ किसान संगठनों का आक्रोश खत्म नहीं हो रहा। हरियाणा के झज्जर में भाजपा कार्यालय के शिलान्‍यास वाले दिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने नींव की ईंटें उखाड़ फेंकीं। जिसके बाद भाजपाइयों की ओर से केस दर्ज कराया गया। उपद्रव के आरोपियों को अब किसान आंदोलनकारियों का समर्थन मिल रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा कार्यालय की नींव की ईंटें उखाड़ने के मामले में पुलिस ने झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। अगर किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो आंदोलन उग्र हो जाएगा।

भाजपा कार्यालय की नींव की ईंटें उखाड़ने का विवाद गहराया

भाजपा कार्यालय की नींव की ईंटें उखाड़ने का विवाद गहराया

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूंनी ने कहा कि, "ईंटें उखाड़ने वालों को हमारा पूरा समर्थन है। वे सभी किसान आंदोलन से जुड़े हुए हैं।" चढ़ूंनी ने वीडियो जारी कर कहा कि, घटना के लिए धनखड़ जिम्‍मेदार है।" बता दें कि, ओमप्रकाश धनखड़ हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, वे 14 जून, रविवार की सुबह 7 बजे झज्जर में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन करने आए थे। उन्‍होंने पुलिस की मौजूदगी में शिलान्यास कार्यक्रम पूरा किया था। हालांकि, उनके जाने के बाद किसान संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। भीड़ ने झज्जर में निर्माणधीन भाजपा कार्यालय के स्‍थल पर उत्‍पात मचाया।

पुलिस ने 50-60 लोगों पर केस दर्ज किया, दी जा रही दबिश

पुलिस ने 50-60 लोगों पर केस दर्ज किया, दी जा रही दबिश

घटना के बाद भाजपा के झज्जर जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान की ओर से पुलिस में शिकायत की गई। जहां धनखड़ के खिलाफ नारेबाजी करने, शिलान्यास स्थल की नींव की ईंट तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। इसी मामले पर किसान संगठनों के नेता भाजपा सरकार से और खफा हो गए हैं। किसान नेताओं के मुताबिक, पुलिस ने 50-60 लोगों पर केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हांलाकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

किसान संगठनों की चुनौती- गिरफ्तारी बर्दाश्त नहीं होगी

किसान संगठनों की चुनौती- गिरफ्तारी बर्दाश्त नहीं होगी

किसान संगठनों के नेताओं और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, यदि झज्जर में गिरफ्तारी की गईं तो टिकरी बॉर्डर के हजारों किसान गिरफ्तारी देंगे। उन्‍होंने पुलिस-प्रशासन को चुनौती दी है कि, किसी भी कीमत पर किसानों की गिरफ्तारी बर्दाश्त नहीं होंगी। उधर, पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

भाजपा जिलाध्‍यक्ष बोले- वे लोग कांग्रेसी थे, बख्‍शेंगे नहीं

भाजपा जिलाध्‍यक्ष बोले- वे लोग कांग्रेसी थे, बख्‍शेंगे नहीं

इस मामले पर, भाजपा के झज्‍जर जिला अध्यक्ष का कहना है कि, हमारे कार्यालय की नींव की ईंटों को तोड़ने वाले कांग्रेसी थे। उन्‍हें बख्‍शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+