Haryana: कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी की एमएसपी को लेकर किसानों का हल्ला बोल, NH-44 किया जाम

Haryana Farmers News: सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी किसानों ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जाम कर दिया।

Kurukshetra

Kurukshetra farmers Protest: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी के बीज की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी किसानों ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस बल भी भारी संख्या में मौजूद रहा।

दरअसल, किसान सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांगों पर अड़े किसानों ने नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया। जिसके बाद स्थिति तनाव पूर्ण बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने चारों तरफ बैरिकेडिंग लगा रखी है।

हाईवे जाम, पुलिस बल तैनात

किसानों के साथ भाकियू सहित भारतीय किसान यूनियन का साथ है। टकराव के हालात को देखते हुए पुलिस ने थ्री लेयर सुरक्षा मुस्तैद की हुई है। वहीं किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक हाईवे जाम रहेगा।

5 जून का दिया था अल्टीमेटम

इतना ही नहीं नेशनल हाईवे पर ही खाने का भी इंतजाम किया गया है। बता दें कि पिछले काफी वक्त से किसान सूरजमुखी खरीद को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इससे पहले किसान भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में शाहाबाद में पंचायत कर कड़ा आक्रोश जता चुके हैं। लेकिन अब तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया है।

मालूम हो कि किसानों ने एक जून को भी प्रशासन को पांच जून तक के लिए अल्टीमेटम दिया था, हालांकि उस वक्त प्रशासन ने आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार को तय वक्त खत्म होने के बाद किसानों ने आंदोलन की राह अपना ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+