शादी की नहीं मानी बात तो मंगेतर ने युवती को चाकुओं से गोदा, CCTV में कैद हुई दहलाने वाली घटना
दिल्ली के साक्षी मर्डर जैसा केस गुरुग्राम में सीसीटीवी में कैद हुआ है। जहां एक युवती को उसके पूर्व मंगेतर ने सरेराह चाकुओं से गोद डाला।
Ex Fiance stabbed girl with knives: गुरुग्राम में सोमवार (10 जून) को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सगाई टूटने के बाद शख्स ने अपनी पूर्व मंगलेतर को बड़ी बेरहमी मौत के घाट उतार दिया। शख्स ने घटना को दिन दहाड़े अंजाम दिया। हमले के वक्त स्थल पर कुछ लोग मौजूद भी थे। लेकिन हाथ में चाकू देखते ही लोग भाग खड़े हुए और युवती को आरोपी ने बुरी तरह घायल कर दिया। पूरी घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी में एक दिल दहला देने वाली घटना कैद हुई है, जब एक शख्स ने युवती पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले से पहले वहां कुछ लोग मौजूद थे लेकिन उसे बचाने के जब तक कोई सामने आता, आरोपी युवती बुरी तरह घायल कर चुका था।

मामला गुरुग्राम के मोलाहेड़ा इलाके की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि आरोपी शख्स युवती को तब तक चाकू से गोदता रहता है, जब तक कि वो खून से लथपथ होकर गिर जमींन पर गिर नहीं जाती। ये देख घटना स्थल पर एक दूसरी और पहुंचती है और वो आरोपी को वहां से हटाती है। इस दौरान स्थानीय लोग उसे घेर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications