जो कानून मोदी सरकार लाई है, उनमें क्या सुधार होगा, इसके लिए तो संसदीय सत्र बुलाएं: पूर्व CM हुड्डा

चंडीगढ़। केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान संगठनों के विरोध-प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी के नेता जमकर समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस समेत करीब 20 सियासी दलों और 10 ट्रेड यूनियंस ने आज 'भारत बंद' का समर्थन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। हुड्डा ने अभी कहा कि, "किसानों का आंदोलन तेज हो रहा है। मेरा कहना है कि कुछ सुधार तत्काल किए जाएं। सरकार द्वारा जो अधिनियम पारित किए गए हैं, उनमें सुधारों का कोई प्रतिबिंब नहीं है। हमारी मांग है कि, उन्हें संसदीय सत्र बुलाना चाहिए और फिर सटीक सुधारों पर चर्चा करनी चाहिए।"

Recommended Video

    Bharat Bandh 2020 : Bhupinder Singh Hooda का Farmer Law को लेकर Modi सरकार पर अटैक | वनइंडिया हिंदी
    Ex CM Hooda says- Govt should call a Parliamentary session and discuss these reforms

    इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूदा सरकार को पूरी तरह से फेल बताते हुए आरोप मढ़ा कि समाज का कोई भी वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि, देश का किसान अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहा है, तो उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।"
    हुड्डा ने हरियाणा की गठबंधन सरकार की सहयोगी जजपा को लेकर कहा कि, "हमने चुनाव और सरकार बनते समय चेताया था कि जजपा वोट किसी से लेगी और सपोर्ट किसी और का करेगी। आज देख रहे हैं, हमारी एक-एक बात सही साबित हुई।"
    हुड्डा ने यह भी कहा, ''जजपा कुर्सी और किसान में फर्क नहीं कर पा रही है। निजी स्वार्थ और सत्ता के लोभ में कुर्सी से चिपकी हुई है। हमारा कहना है कि जजपा को किसानों का साथ देना चाहिए। उसे बहुत से किसानों से सपोर्ट मिला था, लेकिन उसे अब किसान की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है।'

    हुड्डा ने पिछले दिनों कहा था कि, किसानों की मांगों को सुनने के बजाए सरकार उन पर अत्याचार कर रही है। हमारे देश के इस प्रजातंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपने हक की बात कहने वाले किसानों के रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर रखवाना, वाटर कैनन से रोकना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। किसानों को रोकने के लिए सरकार को इस तरह का तानाशाही रवैया नहीं अपनाना चाहिए। हम इस रवैये की घोर निंदा करते हैं।'

    Ex CM Hooda says- Govt should call a Parliamentary session and discuss these reforms

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा यह भी बोले कि, 'बढ़ती सर्दी के मौसम और कोरोना काल में लोगों पर पानी की तीखी बौछार करना अत्याचार है। किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से आवाज़ उठाने दिल्ली आ रहे किसानों से आखिर इतना क्यों डरी हुई है बीजेपी-जेजेपी की सरकार?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+