Haryana News: हैप्पी योजना के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लाभ उठाएं पात्र परिवार: परिवहन मंत्री असीम गोयल

Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने सोमवार को अंबाला शहर बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना के पात्र लाभार्थी जल्द से जल्द आवेदन करें और अपना कार्ड प्राप्त करें।

परिवहन मंत्री ने अंबाला शहर में स्थापित कपड़ा मार्केट में पार्किंग की समस्या का जल्द से जल्द समाधान होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लगभग 1 जुलाई तक पार्किंग का टेंडर हो जाएगा। इसके साथ-साथ आने वाले कुछ ही दिनों में अंबाला वासियों को इलेक्ट्रिक सिटी बस सर्विस की भी सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंबाला शहर का नया बस अड्डा भी अथक प्रयासों से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय के भाव से काम कर रही है और निरंतर नई-नई योजनाओं की शुरुआत कर रही है।

aseem goel

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार की हैप्पी स्कीम अंत्योदय की अनूठी योजना है। एक लाख रुपए तक की आय वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। परिवार में जितने सदस्य हैं। सभी का कार्ड बनेगा और 1 हजार किलोमीटर मुफ्त सफर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्कीम पर सरकार 600 करोड़ रुपए खर्च वहन करेगी। योजना इतनी बेहतर है कि जल्द ही दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण करते नजर आएंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि अंबाला में अभी तक 35 हजार लोगों ने आवेदन किया है। पात्र व्यक्ति इस कार्ड को अंबाला कैंट, अंबाला शहर और नारायणगढ़ से प्राप्त कर सकता है।

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने बेड़े में नई बसों को जोड़ा है। पिछले डेढ़ साल में 1800 नई बसें खरीदी हैं। अगले 2 महीने में और बसें खरीदी जाएंगी। पहले दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच एसी बस चलती थी। लेकिन अब हरियाणा रोडवेज की एसी बस प्रत्येक डिपो से चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+