Earthquake in Haryana: फिर डोली धरती, हरियाणा में भूकंप के झटके, कहां था केंद्र?
Earthquake tremors in Haryana: भारत में एक बार फिर धरती डोली है, जहां हरियाणा में कुछ जगहों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र रोहतक के आसपास था। फिलहाल इस घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप बहुत ही हल्का था। रिएक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 2.6 रिकॉर्ड की गई। उसका केंद्र रोहतक से 7 किमी की दूरी पर था। वैज्ञानिकों के मुताबिक झटके 11.26 पर रिकॉर्ड किए गए, लेकिन उनका प्रभाव ज्यादा नहीं था।

NCS के मुताबिक तीव्रता इतनी कम थी कि आम आदमी को पता भी नहीं चला होगा। ऐसे में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से कहीं ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
असम में भी भूंकप के झटके
वहीं इससे पहले असम में भूकंप के झटके आए थे। वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार सुबह 3.01 बजे धुबरी जिले में झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। उसका केंद्र 17 किमी की गहराई में था। वहीं रात का वक्त होने की वजह से आम जनता को इसके बारे में पता ही नहीं चला। जब सुबह लोगों की आंख खुली, तो उनको सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली।
भूकंप आने पर क्या करें?
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छिप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास ना खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।












Click it and Unblock the Notifications