हरियाणा में हिली धरती, 5 किलोमीटर की गहराई से रोहतक के लोगों को लगे झटके
रोहतक। हरियाणा में आज दोपहर रोहतक जिले के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से बताया गया कि, यहां बुधवार को 12:58 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप की गहराई 5 किमी की थी। हालांकि, इस भूकंप के कारण किसी भी तरह से जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं मिली है।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़े एक संस्थान वाडिया इंस्टीट्यूट आॅफ हिमालयन जियोलॉजी की ओर से कहा गया, "दिल्ली-एनसीआर में आने वाले भूकंप पृथ्वी में पनपने वाले उस दवाब के कारण आते हैं, जो भारतीय प्लेट के उत्तर की ओर मूवमेंट होने पर यूरेशियन प्लेट के साथ टकराव से उत्पन्न होता है। जिसके फलस्वरूप कमजोर क्षेत्रों में धरती हिलने लगती है।"

इससे पहले 19 जून की सुबह 5:37 बजे भी हरियाणा के कुछ हिस्सों में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी बताया कि, न सिर्फ हरियाणा में, बल्कि 12 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर में 18 भूकंप दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 8 रोहतक में दर्ज किए गए।
पीआईबी के मुताबिक, 'पृथ्वी के अंदर दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो महीनों में अति उच्च आवृत्ति एवं भारतीय प्लेट के उत्तर की ओर खिसकने के परिणामस्वरूप दवाब से भूकंपीय उूर्जा संचित हो रही है। हालांकि, इन झटकों से किसी बड़ी घटना का संकेत नहीं मिलते, लेकिन इस क्षेत्र में भयंकर भूकंप से इंकार नहीं किया जा सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications