राजस्थान विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट JJP इस दिन करेगी जारी, दुष्यंत चौटाला ने बताया
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार 13 अक्टूबर से जनसंकल्प यात्रा की नोहर विधानसभा के फेफना गांव से शुरू कर दी है।
जनसंकल्प यात्रा की शुरूआत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नवरात्र में जेजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर देगी। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि जेजेपी राजस्थान में 25 से 30 विधानसभा सीटों पर अपने मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

अपनी जनसंकल्प यात्रा के दौरान हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राजस्थान चुनाव में जेजेपी मजबूती के साथ लड़ेगी। क्योंकि, जननायक जनता पार्टी राजस्थान में बदलाव लाना चाहती है। कहा कि राजस्थान में आज सभी वर्ग के लोग मौजूदा कांग्रेस सरकार से बहुत परेशान है।
दुष्यंत चौटाला ने बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य न करवाकर केवल प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए हरियाणा के डिप्टी सीएम ने कहा कि आज राजस्थान में अपराध, पेपर लीक, बेरोजगारी, अवैध माइनिंग के मामले तेजी से बढ़े है।
कहा कि ऐसे हालातों को देखते हुए राजस्थान की जनता अब यहां बदलाव लाना चाहती है और जनता चुनाव में वोट की चोट के साथ कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस दौरान बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान में बदलाव लाने के लिए जेजेपी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे है।
जन संकल्प यात्रा के दूसरे दिन 14 अक्टूबर को दुष्यंत चौटाला दांतारामगढ़ के पलसाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए डॉ.रीटा सिंह को विजयी बनाने की अपील की। हालांकि, अभी तक जेजेपी की लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन दुष्यंत चौटाला रीटा सिंह के नाम अपनी मुहर लगा दी है।
दुष्यंत चौटाला ने दांतारामगढ़ के गोवटी और डूकिया गांवों से होकर गुजरे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया। साथ ही डॉ.रीटा सिंह को विजयी बनाने के साथ-साथ युवाओं और किसानों के पक्ष में बदलाव लाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications