हरियाणा में शुरू हुआ 'ड्राइव थ्रू वैक्सीन' अभियान, लोगों को उनके वाहनों में ही लगाए जा रहे इंजेक्शन
पंचकूला। गुजरात की तरह ही हरियाणा में भी 'ड्राइव थ्रू वैक्सीन' अभियान चल रहा है। इसके तहत लोगों को उनके वाहनों में ही एंटी-कोविड इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। आज पंचकूला में प्रशासन की टीमें ड्राइव थ्रू के जरिए आने वाले लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज़ देते देखी गईं। एक युवक ने कहा, "ड्राइव थ्रू वैक्सीन एक अच्छी मुहिम है। इसमें संक्रमण फैलने का डर नहीं होता। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहती है। मुझे तो आसानी से वैक्सीन लग गई। लोगों को पहले इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होता है।"

घर-घर जाकर जांच कर रहीं टीमें
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि, हरियाणा में 5 हजार टीमें घर-घर जाकर कोरोना जांच कर रही हैं। ये टीमें पता लगाती हैं कि लोगों को कोरोना तो नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि, इसके तहत अब तक 3 लाख परिवारों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "हमारे पास अब 12,000 के करीब बिना ऑक्सीजन वाले बेड खाली हैं। इनके अलावा 4,274 ऑक्सीजन बेड भी खाली हैं। आईसीयू वाले 691 ऑक्सीजन बेड खाली हैं और 242 वेंटिलेटर खाली हैं।"

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, बेहतर व्यवस्थाओं के कारण प्रदेश में कोरोना के मामले में कमी आ रही है और ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब प्रदेश में किसी चीज की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि, हरियाणा सरकार द्वारा गांव-कस्बों में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए घर-घर टीमें भेजने का निर्णय लिया था, जिसके तहत रोजाना करीब 5,000 टीमें घर-घर जा रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications