Haryana News: रेवाड़ी में जिला मत्स्य अधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई
Haryana News: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम आज जिला रेवाड़ी में तैनात जिला मत्स्य अधिकारी वेदपाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो को शिकायत प्राप्त हुई थी कि शिकायतकर्ता की धर्मपत्नी द्वारा मत्स्य विभाग में संचालित योजना के तहत 25 मत्स्य बायो फ्लो टैंक लगाए गए थे। इसके लिए शिकायतकर्ता की धर्मपत्नी द्वारा 60 प्रतिशत तक की राशि अर्थात 17 लाख 75 हजार रुपए का बैंक से लोन भी लिया गया। इस योजना के तहत महिला को मत्स्य विभाग की तरफ से सब्सिडी की राशि उपलब्ध करवाई जानी थी। इस सब्सिडी की राशि को स्वीकृत करने के बदले में जिला मत्स्य अधिकारी वेदपाल द्वारा महिला से 1 लाख 45 हजार रुपए की राशि की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसमें से आरोपी द्वारा दस हजार की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी। 40,000 की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications