डिप्टी सीएम बोले- हरियाणा के गांवों में कम्युनिटी सेंटर से लेकर आधुनिक लाइब्रेरी तक स्थापित हो रही
हरियाणा सरकार राज्य के हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है। ये बात हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को कहा। उनहोंने कहा हरियाणा में पहले ग्रामीण क्षेत्रों का विकास केवल नाली और गलियों तक ही सीमित था लेकिन अब भाजपा के साथ हमारी पार्टी की गठबंधन सरकार में कम्युनिटी सेंटर से लेकर आधुनिक लाइब्रेरी समेत अन्य चीजें गांवों में स्थापित की जा रही है।

हरियाणा के डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा हिसार जिले के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कई गांवों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर और व्यायामशाला आदि बनाने की घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों में लाइब्रेरी की स्थापना होने से गांव के युवाओं को सरकारी नौकरियों से लेकर यूपीएससी की तैयारी करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि गांवों के लिए शुद्ध पेयजल की किसी प्रकार की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
दुष्यंत चौटाला ने कहा
प्रदेश के किसानों और गरीबों को ताकतवर बनाने के लिए गठबंधन सरकार नीतियां और योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की फसलों का एमएसपी पर एक-एक दाना खरीदने का काम किया है। सरकार द्वारा फसलों को खरीदने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि किसान को फसल बेचने के लिए मंडी में रात नहीं गुजारनी पड़ती और फसलों का भुगतान भी ऑनलाइन प्रणाली से दो दिन के अंदर सीधा खातों में करने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications