Asian Games में अंतिम पंघाल के कांस्य पदक जीतने पर डिप्टी सीएम चौटाला ने बधाई देते हुए बोली ये बात
एशियन गेस्स में भारत का प्रदर्शन इस बार जबरदस्त रहा है। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने कुश्ती में गुरुवार को कांस्य पदक जीता है। अंतिम पंघाल ने महिलाओं के फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में ये पदक जीता है।
भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने टोक्यो 2020 में ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मंगोलिया की बोलोरतुया बैट-ओचिर को 3-1 से हराकर एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीता और हांगझोऊ में भारत के लिए दूसरा कुश्ती पदक जीता। हरियाणा की बेटी अंतिम पंघाल को बधाई देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने जमकर तारीफ की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एशियाई खेलों में फ्रीस्टाइल 53 किग्रा महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने के लिए अंतिम पंघाल को बधाई देते हुए लिखा
"अंतिम आपका ये पदक देश की अंतिम पंक्ति में खड़ी लड़कियों को मुश्किलों से लड़ने की प्रेरणा देगा। हरियाणा की 19 साल की मेहनती बेटी, अंतिम पंघाल को देश के लिए एशियन खेलों की कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।"
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकांस्य पदक जीतने के लिए अंतिम पंघाल को बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा
"फ्रीस्टाइल 53 किग्रा महिला कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए अंतिम पंघाल को शुभकामनाएं। हमारे देश को आप पर गर्व है। इसी तरह से शानदार प्रदर्शन करती रहो, जिससे प्रेरणा मिलती रहे!"












Click it and Unblock the Notifications