Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi-NCR Pollution: प्रदूषण से बिगड़े हालात, गुरुग्राम में WFH लागू, आम जनता के लिए क्या है नई गाइडलाइन

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और बिगड़ती AQI को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 22 दिसंबर को गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने एक अहम एडवाइजरी जारी करते हुए सभी निजी कार्यालयों से अगले आदेश तक वर्क-फ्रॉम-होम (घर से काम) व्यवस्था लागू करने की अपील की है।

इसके साथ ही जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज का समय भी बदल दिया गया है, ताकि लोगों की आवाजाही कम हो और प्रदूषण के असर से जनता को राहत मिल सके। विस्तार से जानिए, GRAP-IV में आम जनता के लिए नियमों में क्या बदलवा हुए हैं....

delhi-ncr-pollution-gurugram-implements-GRAP-IV

GRAP-IV लागू होने के बाद फैसला

यह फैसला दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण यानी GRAP-IV लागू होने के बाद लिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने हालात को गंभीर मानते हुए GRAP-IV लागू किया है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्मॉग और धुंध की चादर छाई हुई है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।

'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI

सोमवार सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 'समीर ऐप' के मुताबिक गुरुग्राम का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 325 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। वहीं दिल्ली का AQI 366 रिकॉर्ड किया गया, जो स्थिति की गंभीरता को साफ दिखाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर की हवा लंबे समय तक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए।

निजी दफ्तरों को वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह

जारी एडवाइजरी में उपायुक्त अजय कुमार ने गुरुग्राम के सभी निजी कार्यालयों से आग्रह किया है कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। यह व्यवस्था तब तक लागू रखने को कहा गया है, जब तक हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होता। प्रशासन का मानना है कि वर्क-फ्रॉम-होम से सड़कों पर वाहनों की संख्या घटेगी, जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने राज्य सरकार और नगर निकायों के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया है।

  • हरियाणा सरकार के सभी कार्यालय अब सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे।
  • नगर निगम गुरुग्राम (MCG) और नगर निगम मानेसर (MCM) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक काम करेंगे।
  • इसके अलावा नगर परिषद सोहना, नगर परिषद पटौदी मंडी और नगर समिति फर्रुखनगर के कार्यालय भी 8:30 से 4:30 बजे तक संचालित होंगे।

ट्रैफिक और भीड़ कम करने की कोशिश

प्रशासन ने बताया कि दफ्तरों के समय में बदलाव का मुख्य उद्देश्य सुबह और शाम के पीक आवर्स में ट्रैफिक का दबाव कम करना है। अलग-अलग समय पर दफ्तर खुलने और बंद होने से सड़कों पर भीड़ कम होगी, जिससे प्रदूषण में भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यह आदेश तब तक लागू रहेगा, जब तक गुरुग्राम में GRAP-IV प्रभावी रहेगा।

स्वास्थ्य के हित में उठाए गए कदम

जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि ये सभी फैसले जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि अगर आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

लोगों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग मास्क पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें और घर के अंदर रहने की कोशिश करें।

गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से निपटने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में कितना सुधार होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+