हरियाणा के चुनावी 'महाभारत' में आज हुंकार भरेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान में महज 5 दिन बच गए हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत लगा दी है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चरखी दादरी विधानसभा में रोड शो करेंगी। आतिशी आज पहली बार हरियाणा के चुनावी रण में AAP के समर्थन में प्रचार करेंगी।
आज AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोपहर 12 बजे करनाल जिले के असंध विधानसभा में रैली को संबोधित किया। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने नारनौल में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। राघव भिवानी में रोड शो भी करेंगे।

पहली बार हरियाणा में प्रचार करेंगी आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आज पहली बार हरियाणा में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आप मुखिया अरविंद केजरीवाल हरियाणा में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। केजरीवाल ने जगाधरी विधानसभा में पहली रैली की।
आप ने झोंक दी पूरी ताकत
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव प्रचार में अरविंद केजरीवाल और आप के नेता दिल्ली और पंजाब में उनके सरकार द्वारा किए गए कामों का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। केजरीवाल मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने और अच्छे अस्पताल, महिलाओं को पेंशन और युवाओं को रोजगार देने का वादा कर रहे हैं। आप नेता बीजेपी के 10 साल के शासन पर जमकर हमला कर रहे हैं। सांसद संजय सिंह ने सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंकने की बात कही, तो वहीं केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को 5 गारंटी दी है।












Click it and Unblock the Notifications