प्रेमी जोड़े का क्या है धर्म, देखने के लिए 'धार्मिक संगठन' ने उतरवाई पैंट

नई दिल्ली। हरियाणा के रेवाड़ी में एक प्रेमी जोड़े को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब खुद को धार्मिक संगठन से जुड़ा बताने वाले कुछ लोगों ने युवक को सरेआम पैंट उतारने पर मजबूर कर दिया। धार्मिक संगठन के लोग युवक की पैंट उतरवाकर उसका धर्म जानना चाह रहे थे। यह घटना रेवाड़ी के बस स्टैंड पर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रेमी जोड़े का क्या है धर्म, देखने के लिए 'धार्मिक संगठन' ने उतरवाई पैंट

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी बस स्टैंड पर एक प्रेमी जोड़ा बस का इंतजार कर रहा था। बताया जा रहा है इन दोनों ने घर से भाग कर एक दूसरे से शादी की थी जिसके बाद एक तथाकथित धार्मिक संगठन के लोग इनके पीछे पड़ गए थे। इन लोगों ने बस स्टैंड पर जोड़े को पकड़ लिया और युवक से उसके धर्म के बार में पूछताछ की। इसके बाद भी जब वे संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने युवक के साथ मारपीट की और उसे सरेआम पैंट उतारने को मजबूर किया।

इस घटना के बाद डरे हुए कपल ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने धार्मिक संगठन के कुछ युवकों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ भी की लेकिन अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई करने की बात सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+