भाजपा की लापरवाही से फैला कोरोना, फंड के नाम पर 200 करोड़ इकट्ठा करके क्यों हिसाब देने से बच रही: सुरजेवाला

चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कोरोना रिलीफ फंड को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने कहा कि, देश में भाजपा सरकार की लापरवाही से कोरोना वायरस फैला। उसके गठबंधन वाली सत्ता यहां पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में विफल रही। हम चाहते हैं कि, सरकार कोरोना रिलीफ फंड की जानकारी शेयर करे। आखिर क्यों वह फंड के नाम पर 200 करोड़ रुपए इकट्ठा करके उसका हिसाब देने से बच रही है।'

congress spokesperson randeep surjewala attack on BJP Govt over corona relief fund

सुरजेवाला आगे बोले, ''आमजन की मदद करने के बजाए, अपने घर जाने की मांग करने पर मजदूरों को लाठियां भांजी जा रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी मजदूर हजारों किलोमीटर का सफर पैदल करने को मजबूर है। हमें तो ये कोरोना के फैलने में सरकार की लापरवाही ही नजर आ रही है और कोरोना से लड़ाई लड़ रहे वर्ग को सहायता पहुंचाने में भी ये विफल साबित हुई है।'

congress spokesperson randeep surjewala attack on BJP Govt over corona relief fund

सुरजेवाला ने कहा- 'कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 42 लाख खर्च किए हैं। हमने कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा को देखते हुए पीपीई किट और एन 95 मास्क पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। जिसके तहत कुरुक्षेत्र जिले के कई कस्बों में बांटने का कार्य पूरा किया जा चुका है।' बता दें कि, खुद रणदीप ने हाल ही अस्पतालों में पहुंचकर डॉक्टरों में पीपीपी किट और मास्क बांटे। वह सरस्वती मिशन अस्पताल में गए। वहीं, उन्होंने कहा कि, हरियाणा के पिहोवा कस्बे में भी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमन चीमा के सहयोग से सरकारी अस्पताल सहित कई प्राइवेट अस्पतालों में किटें पहुंचाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+