Haryana Chunav Results 2024: चुनाव नतीजों के रुझान पर बोलीं सांसद कुमारी शैलजा, कहा-'कांग्रेस सरकार बनाएगी'

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। वोटों की गिनती का दौर चल रहा है। मैं बीजेपी से कहना चाहूंगी कि सभी धैर्य रखें। मुझे समझ नहीं आ रहा कि डेटा इतना धीरे-धीरे क्यों आ रहा है। लोकसभा चुनाव में ऐसा नहीं था। ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक कांटे की टक्कर है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के परिणाम सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में यहां कांग्रेस में बढ़त बनाई थी। लेकिन सुबह 10 बजे के बाद से भाजपा तकरीबन 49 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 35 सीट पर और अन्य 8 सीट पर आगे चल रहे हैं।

kumari shailja

सुबह 9 बजे से 10 के बीच हरियाणा के चुनाव परिणाम के रुझानों में बड़ा परिवर्तन सामने आया है। पहले जहां कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बना रही थी। बाद में बड़ा उलटफेर हुआ। अब भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव आयोग डेटा जारी करने में देर कर रहा है। इससे चुनाव के नतीजे प्रभावित हो रहे हैं।

आपको बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। प्रदेश की 90 सीटों के लिए मतगणना जारी है। अभी तक अंतिम चुनाव परिणाम सामने नहीं आए हैं। लेकिन रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+