नूंह के बाद गुरुग्राम में भड़की संप्रादायिक हिंसा, खुला पेट्रोल-डीजल बेचने पर लगाई गई सख्ती से रोक
किसी भी व्यक्ति को खुला पेट्रोल/डीजल बेचने पर सख्ती से रोक लगा दी गई
हरियाणा में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद यहां के हालात बत्तर हो चुके हैं। नूंह के बाद मंगलवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर में हिंसा भड़की। सांप्रदायिक दंगों के बीच यहां पर कई दुकानें को दंगाइयों ने आग लगाकर स्वाहा कर दी। वहीं नूंह में चल रहे सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर गुरुग्राम में संचालित सभी पेट्रोल पंप और ईंधन स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से किसी भी व्यक्ति को खुला पेट्रोल या डीजल बेचने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार आक्रोशित भीड़ ने 31 जुलाई की रात सेक्टर 57 स्थित अंजुमन मस्जिद पर लाठी डंडो के साथ घुस गए और हमला बोला था। उपद्रवियों ने गुरुग्राम के मस्जिद में तोड़-फोड़ करते हुए करीब तीन-चार लोगों ने इमाम मोहम्मद साद और खुर्शीद पर लाठियों से हमला किया था। एक इमाम के मरने और दो अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
मंगलवार को हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आंच गुरुग्राम तक पहुंच गई। गुरुग्राम के बादशाहपुर में उपद्रवियों 14 दुकानों में तोड़फोड़ की गई। सेक्टर 66 में भी 7 दुकानों में आग लगा दी गई।
Recommended Video
जानें कब और कैसे शुरू हुई ये हिंसा
सोमवार को करीब 45 उपद्रवियों की भीड़ ने गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक मज्जिद पर गोलाबारी की और उसमें आग लगा दी। इस घटना में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं सोमवार को देर रात हुई इस घटना के बाद मंललवार को उपद्रवियों ने गुरुग्राम के बादशाहपुर में लोगों की दुकानों पर हमला बोल और बिरियानी समेत अन्य खाने-पीने की दुकानों पर पहले तोड़-फोड़ की इसके बाद उन दुकानों को आग के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications