Haryana CM Teerth Darshan Yojana: 42 यात्रियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना, सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा सरकार की स्कीम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के सोमवार को अयोध्या के लिए अंबाला से यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों को ले जा रही बस को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सीएम सैनी ने अयोध्या जा रहे सभी श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अंबाला से मुख्यमंत्री तीर्थयात्री योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए भेजा गया। यात्रियों को एक स्पेशल बस से अंबाला से अयोध्या के लिए रवाना किया गया, इसको लेकर उन्होंने काफी खुशी भी जताई। बस को ही झंडी दिखाने के साथ सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि अयोध्या यात्रियों का भेजने का मौका सौभाग्य की बात है।

Haryana CM Teerth Darshan Yojana

42 यात्रियों को भेजा गया
इस तीर्थयात्रा के बारे में जानकारी देते हुए GM रोडवेज की ओर से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्री योजना के तहत कुछ चुनिंदा लोगों को सुविधा दी जाती है. इनमें 60 से 80 साल के उन बुजुर्गों को को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है, जिनकी आय 1 लाख 80 हजार से कम होती है. यह स्पेशल बस अयोध्या भेजी जा रही है. यह यात्रा 3 दिन की होती है. एक फिक्स शेड्यूल में यह बसें भेजी जाती हैं. इसबार 42 यात्रियों को भेजा जा रहा है. DPRO द्वारा हर जिले से शेड्यूल बनाकर तीर्थयात्रियों को भेजा जाता है.

सीएम सैनी ने दी शुभकामनाएं
अयोध्या के लिए यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि काफी लंबे समय के बाद श्रद्धालु अब भव्य राम मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे। सीएम सैनी ने कहा, "बडे़ सौभाग्य की बात है कि तीर्थयात्रियों की एक जत्थे को अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। मैं तीर्थयात्रियों को बधाई देता हूं। काफी लंबे समय के बाद श्रद्धालु अब मंदिर में श्रीराम की दर्शन करेंगे. हमें भव्य और दिव्य मंदिर लंबे अंतराल के बाद मिला है। भगवान श्रीराम की दर्शन करने गए सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखमय और मंगलमय हो यही मेरी कामना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+