रेवाड़ी के कोसली में CM सैनी की धन्यवाद रैली, बोले-'जहां कोई अपना दिख जाए,काफिला वहीं रुक जाता है'
Haryana News: रेवाड़ी के कोसली में आज 25 दिसंबर को सीएम नायब सिंह सैनी ने धन्यवाद रैली में शिरकत की। कोसली धन्यवाद रैली में जाते समय रास्ते में गुड़ियानी गांव में सीएम का काफिला रुका। सीएम ने कहा कि 'जहां कोई अपना दिख जाता है, उनका काफिला वहीं रुक जाता है। उन्होंने कहा कोसली धन्यवाद रैली में जाते समय रास्ते में गुड़ियानी गांव के अपने परिवारजनों से मिलकर उनसे बताचीत की एवं उनका हाल चाल जाना।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब मेरे प्रदेश के मेरे परिवारजन मुझे अपनी समस्याएं बताते हैं और अपनी मांग पत्र में लिखकर देते हैं,तो वह पत्र मेरे लिए कागज का टुकड़ा मात्र नहीं होता बल्कि उनकी आशा, उम्मीद और उनके दर्द का निचोड़ होता है। मैं अपने प्रदेश के सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं। सीएम ने कहा कि मैने अपने जीवन में एक बात सीखी है हमें अपने कार्य और अपने परिवारजनों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। जिस पद पर हम बैठे है यह मौका भगवान ने हमे जनता के सेवा के लिए दिया है।

कोसली धन्यवाद रैली में CM ने कहा-'बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरी दी'
हरियाणा में सीएम सैनी ने कहा कि उनकी सरकार बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरी दे रही है। इस सरकार ने अनेकों विकास के कार्य किए हैं, जिसके परिणामस्वरुप जनता ने गरीब उत्थान की नीति को जिताया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हमने 6 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है, जिसमें 4 परियोजनाओं के उद्घाटन हुए है। 2 परियोजनाओं के शिलान्यास हुए है।
इनमें से बहुका में 33 केवी सब स्टेशन,धवाना से मंडोला सड़क, लिलोढ़ में वरिष्ठ माध्यमिक विद्दालय के भवन का उद्घाटन किया गया है। सीएम ने कहा कि जो हमारे पटेदार किसान है लंबे समय से वो जमीन बो रहे थे लेकिन उनके नाम वो जमीन नहीं था जिसे हमने कैबिनेट के अंदर फिर विधानसभा के अंदर हम बिल लेकर आए। हमने पटेदार किसानों को ये अधिकार दिया कि वो कलेक्टर रेट लेकर के उस जमीन को उनके नाम किया जाए। मेरी फसल मेरी ब्योरा के माध्यम से बीबीटी के माध्यम से हमने सिधे किसान के खाते में पैसा पहुंचाने का निर्णय किया था। अब मुझे इस बात की खुशी है कि 12 लाख किसान परिवारों के खाते में डायरेक्ट पैसा पहुंच रहा है। सीएम ने कहा कि अब तक हमने 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपया डायरेक्ट किसान के खाते के अंदर डाले है।












Click it and Unblock the Notifications