सीएम सैनी ने किया बड़ा दावा, दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार, "केजरीवाल कांग्रेस से भी बड़ा भ्रष्टाचारी"

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के अंदर भाजपा की सरकार बन रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जहां भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है गरीबों के हित में काम हो रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार गरीबों के लिए काम हुए है। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों ने सोचा कि ये बड़ा ईमानदार व्यक्ति है। इसलिए लोग उसके साथ खड़े हो गए। उसने दिल्ली के लोगों को सिर्फ झांसा दिया है।

सीएम सैनी उस दौर को याद करते हुए कहते है जब अरविंद केजरीवाल ने बिजली और पानी की बढ़ी कीमतों के खिलाफ बिजली और जल सत्याग्रह शुरु किया था। जब वो खुद बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए बिजली पोल पर चढ़ गए थे। उन्होंने कहा दिल्ली के लोगों ने सोचा कि ये तो बड़ा ईमानदार व्यक्ति है। सीएम ने कहा मैं वहां गया था तारों का जंजाल अभी वैसी ही पड़ा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री गलियों से तारों का जंजाल हटा नहीं पाए हैं।

Nayab Saini

उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़कों के ऊपर, गलियों में ऐसे ही तारों के जंजाल लटक रहे है। जिसके ऊपर वो चढ़े थे, जिसको लेकर लोगों को उनके प्रति सहानुभूति जगी थी उस जंजाल को तो वो हटा देते। उन्होंने उस जंजाल को अभी तक क्यों नहीं हटाया? ये कांग्रेस से भी बड़ा भ्रष्टाचारी है। एक कहावत है हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और। केजरीवाल भी ऐसे ही है। बता दे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच बीते कुछ दिनों से सीएम सैनी केजरीवाल पर जमकर निशाने साधते नजर आ रहे हैं।

अभी हाल ही में सोनीपत के गन्नोर स्थित गुप्ति धाम जैन मंदिर में अभिनंदन समारोह में शिरकत करने सीएम सैनी पहुंचे थे। जहां उन्होंने मिडिया से बात करते हुए केजरीवाल बहरूपिया बताया था। उन्होंने कहा कि आपके पड़ोस में एक बहरूपिया बैठा है, उसका इलाज कर दो। जैसे हरियाणा में कांग्रेस का किया है। साथ ही वो बोले सोनीपत वालों वहीं डेरा डाल लो। जैसे आपने यहां झूठ की राजनीति नहीं चलने दी सारे साफ कर दिए। वैसे ही वहां भी झूठ की राजनीति मत चलने दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+