नारायणगढ़ में सीएम सैनी ने किए कई बड़े ऐलान, करोड़ों के विकास की दी सौगात
Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर लगभग 43 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी गई। कार्यक्रम में किसानों को लेकर भी सीएम ने बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने कहा हमारी सरकार किसान भाईयों के प्रति समर्पित है। हम किसानों की 100 फ़ीसदी की फसल MSP पर खरीद रहे हैं। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास वाली सरकार है। यह सरकार हर क्षेत्र में शानदार काम कर रही है। सीएम ने कहा कि हम किसानों के खाते में सीधे पैसे पहुंचा रहे हैं। किसानों के खाते में 1000 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है। साथ ही हमारी सरकार बारिश से खराब हुई फसल का भी मुआवजा दे रही है।

इस दौरान नारायणगढ़ में सीएम सैनी ने किए कई बड़े ऐलान भी किए। इस अवसर पर PWD की सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए ₹10 करोड़, मार्किट कमेटी की सड़कों के नवीनीकरण के लिए ₹5 करोड़ और नारायणगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए अलग से ₹5 करोड़ देने की सीएम ने घोषणा की। उन्होंने कहा हरियाणा में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। हमने नारायणगढ़ में भी निरंतर तेजी से काम किया है। हर क्षेत्र का समान विकास डबल इंजन की सरकार कर रही है।
हरियाणा एक हरियाणवी एक
सबका साथ सबका विकास के साथ सीएम सैनी ने नारा दिया हरियाणा एक हरियाणवी एक। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। हर परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जा रहा है। हर क्षेत्र का समान विकास डबल इंजन की सरकार कर रही है। अपने काम के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मैने विधानसभा के अंदर कहा था कि प्रदेश में किडनी के मरीजों का सरकारी अस्पतालों में इलाज फ्री में होगा जो अब हो रहा है। हमारी सरकार बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड देने का कार्य भी तेजी से कर रही है। उनके इलाज का सब खर्च मोदी सरकार और प्रदेश सरकार उठाएगी।
उन्होंने कहा ओबीसी के अंदर क्रीमीलेयर की जो सीमा थी वो 6 लाख थी उसे बढ़ाकर हमने 8 लाख कर दिया है। इसका लाभ ओबीसी वर्ग को मिल रहा है। SC, ST की मेघावी छात्राओं को हमने 1 लाख 11 हजार की राशि प्रदान करने का निर्णय किया जिसने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाएं है। लगभग 8 करोड़ रुपये हमने दे दिए है। बड़ा ऐलान करते हुए सीएम ने कहा कि हमने निर्णय किया है कि हमारे सत्तर हजार हरियाणा प्रदेश के जो प्रधानमंत्री अवास योजना ग्रामीण अप्लाई किया था और जिनका पैसा नहीं आया उनका इसी वर्ष डायरेक्ट एक साथ पैसा पहुंचाने का हमने निर्णय किया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications