केजरीवाल के यमुना में जहर वाले दावे से नाराज CM सैनी, कहा- मानसिक रूप से संतुलित व्यक्ति ये बयान नहीं दे सकता
Haryana News: दिल्ली विधानसभा में नायब सिंह सैनी भी जमकर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने नरेला विधानसभा से प्रत्याशी राजकरण खत्री के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के राज को देखा है और जनता इनके भ्रष्टाचार,अराजकता व खोखले वादों से त्रस्त है। दिल्ली सरकार अराजकता की पर्याय बन चुकी है।
सीएम सैनी ने आज समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में केजरीवाल का कोई सानी नहीं है। केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया जहां वे पैदा हुए। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल ने कहा है दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया क्योंकि उन्हें पता लगा कि उसमे जहर है। सीएम सैनी ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि ये किस दिन कि बात है इंजीनियरों ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि इसमें जहर है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल बताए कि कौन सा जहर डाला गया? कितना जहर डाला गया? कितने टन जहर डाला गया? पानी को बॉर्डर पे कैसे रोका? कोई द्वार बनाई, कहां बनाई, कितना समय लगा और कितना पैसा खर्च हुआ? उन्होंने कहा कि हरियाणा ने तो कभी पानी नहीं रोका। जो पानी रोका वो कहां गया। इस जहरीले पानी से कितनी मछलियां मरी केजरीवाल बताए।
सीएम सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। उन्होंने हरियाणा पर जो बेबुनियाद आरोप लगाए हैं इससे ये साफ हो गया कि उन्होंने उस माटी का भी अपमान किया जहां वे पैदा हुए हैं। हरियाणा के लोग यमुना को एक पवित्र नदी मानते है और उसकी पूजा करते है। हरियाणा के लोग यमुना नदी में जहर क्यों मिलाएंगे?
इन्होंने दिल्ली की जनता से झुठा वादा किया था कि अगर यमुना को दुषित होने से नहीं बचाया तो मैं कभी वोट मांगने नहीं आउंगा। वो इस वादे को पूरा नहीं कर सके और अब झुठ बोलकर दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जैसा बयान अरविंद केजरीवाल ने दिया है इससे ये लगता है कि दिल्ली में संभावित हार को देखते हुए वो मानसिक संतुलन खो चुके हैं। क्योंकि मानसिक रूप से संतुलित व्यक्ति ऐसा बयान नहीं दे सकता। केजरीवाल दिल्ली के लिए आपदा बन चुके हैं। सीएम सैनी ने कहा इस झूठे बयान के लिए केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली की जनता से माफी मांगे वरना हम उसके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications