Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने संतोष गंगवार की पत्नी के निधन पर जताया शोक, एक्स पर व्यक्त की संवेदनाएं
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार जी की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य,पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय सांसद श्री संतोष गंगवार जी की धर्मपत्नी के दु:खद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ॐ शांति।

ज्ञात हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। वो काफी लंबे वक़्त से बीमार चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने आज सुबह पांच बजे अपने घर भारत सेवा ट्रस्ट में अंतिम सांस ली। सौभाग्यवती के निधन से परिवार शोक में डूब गया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने भी अपना दुख जाहिर करते हुए संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें सीएम नायब सिंह सैनी ने किया दावा, भाजपा जीतेगी हरियाणा की सभी 11 सीटें












Click it and Unblock the Notifications