Haryana News: CM नायाब सिंह सैनी ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

Haryana News: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण के कई दिनों बाद आखिरकार विभागों का बंटवारा कर दिया। हरियाणा की कमान संभालने के बाद नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार रात मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया। शपथ ग्रहण के एक सप्ताह से अधिक समय के बाद विभागों का बंटवारा किया गया।

खास बात है कि गृह विभाग जो पहले अनिल विज के पास था, उसे मुख्यमंत्री ने अपने पास ही रखा है। इसके अलावा उनके पास और भी कई विभाग रहेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी के पास गृह के साथ-साथ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तीकरण, सूचना एवं जनसंपर्क और भाषा एवं संस्कृति, खान एवं भूविज्ञान तथा विदेश सहयोग विभाग रहेंगे।

Haryana CM

मनोहर लाल खट्टर सरकार में नंबर दो माने जाने वाले अनिल को मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है। मनोहर लाल सरकार में उनके पास दो विभाग थे। अनिल विज के पास स्वास्थ्य और गृह विभाग था।

नए मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल को कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत और पर्यटन और संसदीय कार्य विभाग मिले हैं। मूलचंद शर्मा को उद्योग और वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग मिले हैं। रणजीत सिंह को ऊर्जा और जेल विभाग मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+