महेन्‍द्रगढ़ स्कूल बस दुर्घटना पर सीएम नायब सिंह ने जताया दुख, बोले- लापरवाही बरतने वालों को मिलेगी सख्‍त सजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ के कनीना खण्ड के गांव उन्हानी में गुरुवार को सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। 20 बच्‍चों से भरी बस का एक्‍सीडेंट हो गया जिसमें 6 बच्‍चों की मौत हो गई और बस में सवार बाकी बच्‍चे घायल हो गए हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल दहला देने वाली इस घटना और बच्चों के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। दुर्घटना का शिकार हुए बच्‍चों के निधन पर सीएम ने संवेदना व्‍यक्‍त की। सीएम ने कहा ईश्वर मृतक बच्चों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह ने कहा कि इस हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हादसे में घायल हुए बच्चों की जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सोशल म‍ीडिया पर पोस्‍ट शेयर की जिसमें उन्‍होंने लिखा "महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है। स्थानीय प्रशासन घायलों की मदद के लिए तैयार है। मैं सभी घायलों को जल्‍द ठीक होने की कामना करता हूं।"

बता दें हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ये हादसा हुआ यहां एक निजी स्कूल बस पलट गई।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार ड्राइवर शराब के नशे में बस चला रहा था।

इस हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई, जबकि बाकी छात्र घायल हो गए। प्रदेश सरकार ने तुरंत एक्‍शन लिया और पुलिस ने स्‍कल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर स्कूल प्रशानस ने पूछा है कि ईद के दिन स्कूल क्यों खोला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+