हरियाणा सीएम ने अलवर में चुनावी जनसभा में किया दावा - मतदान से पहले ही विपक्ष मान चुका है हार
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे है। सीए सैनी हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी बतौर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सीएम सैनी राजस्थान के अलवर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

अलवर में भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र यादव के चुनाव प्रचार में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम नयाब सिंह सैनी ने कहा राजस्थान में डबल इंजन की सरकार आने के बाद से कुछ महीनो में ही अपराध पर नकेल लगी है, पेपर लीक गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई सभी गारंटीयों पर काम हो रहा है।
मुख्मयमंत्री नायब सैनी ने कहा राजस्थान की इस वीर-धरा ने सदैव ही भाजपा का साथ दिया है और इस बार तो मोदी के प्रति अलवर वालों का स्नेह इतना है कि मतदान से पहले ही विपक्ष हार मान चुका है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा राजस्थान के अलवर में मेरे परिवारजनों का उमड़ा ये हुजूम साफ संकेत है कि हम तीसरी बार भी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। अलवर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र यादव के सिर पर आपका पूर्ण आशीर्वाद है।












Click it and Unblock the Notifications