एक्सईएम और SHO को सीएम खट्टर ने किया सस्पेंड, कहा- घर बैठे सरकारी योजनाओं को लोगों को मिल रहा लाभ
Haryana News: करनाल के सेक्टर 20 में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम खट्टर ने आम जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों के उनकी परेशानियों का निवारण करने का निर्देश दिया। साथ ही, एक्सईएन और एसएचओ को भी सस्पेंड कर दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ा एक्शन लेते हुए नगर निगम करनाल की एक्सईएन को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। मामला जौहड़ के पानी की निकासी की समस्या से जुड़ा था। वहीं एक शिकायत में कार्रवाई न करने पर SHO अजैब सिंह को भी सस्पेंड किया है।

करनाल के सेक्टर 20 पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर काम कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोगों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
करनाल के रत्नगढ़ गांव पहुंचे सीएम खट्टर ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही समाधान किया। बता दें कि आज करनाल विधानसभा में जनसंवाद के 4 कार्यक्रम रखे गए हैं। इस दौरान उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में आए हर नागरिक का मैं आभार प्रकट करता हूं।
इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि जनसंवाद एक ऐसा कार्यक्रम बन चुका है जहां मेरी प्यारी बेटियों समेत वहां मौजूद हर नागरिक अपनी बातें सीधे मेरे साथ साझा कर रहा है। रतनगढ़ (करनाल) के जनसंवाद में आए हर नागरिक का मैं आभार प्रकट करता हूं। हरियाणा में हमने पुरानी सरकारों की तुलना में व्यवस्था परिवर्तन के कार्य किए हैं, जिनके कारण आज घर बैठे पेंशन व अन्य सेवाएं पोर्टल के माध्यम से लोगों को बिना किसी दलाल के प्राप्त हो रही हैं।
सीएम खट्टर ने भारत माता की जय का नारे के साथ कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में किए गए व्यापक विकास कार्यों के प्रति आमजन द्वारा स्वतः समर्थन की झलक जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से मिल रही है। सदैव की भांति आज भी भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रारंभ हुए जनसंवाद कार्यक्रम में करनाल के वार्ड नंबर 20 में नागरिकों से वार्ता कर उनकी परेशानियों का निवारण किया।












Click it and Unblock the Notifications